WhatsApp Icon

हाईटेंशन बिजली तार गिरने से पानी मे उतरा करंट – दो गोवंशों की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात्रि तूफानी बरसात के बीच पानी में गिरे बिजली के 33 हज़ार हाईटेंशन तार के कारण करंट उतरने से दो गोवंशों की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार ने अल्ट्राटेक के खिलाफ तहरीर देते गए न्याय की गोहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती दी रात्रि में तूफानी बरसात के बीच अलीगंज थानाक्षेत्र के टांडा अकबरपुर मार्ग के कश्मिरिया पर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के क्लिंकर गोदाम के पास 33 हज़ार हाईटेंशन बिजली का तार गिर गया। हाईटेंशन तार बरसात के जमा हुए पानी मे गिरने से पानी मे करंट उतर गया जहां कश्मिरिया निवासी दिलीप कुमार पुत्र रामबली की भैंस व जर्सी गाय करंट की चपेट में आने से मर गई। पीड़ित का आरोप है कि अल्ट्राटेक क्लिंकर गोदाम के पास अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा घेरे गए अलमुनियम के कांटे युक्त तार के सहारे अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा लगवाए गए विद्युत पोल में करंट उतरा जिसकी चपेट में आने से उनके गोवंशों की मृत्यु हुई इसलिए अल्ट्राटेक कंपनी से उन्हें क्षतिपूर्ति कराई जाए।
अलीगंज थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों पशुओ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा घटना की जांच की जा रही है।
पशु चिकित्सक डॉक्टर पंकज यादव ने फार्मासिस्ट मसलाहुद्दीन के साथ दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम करते हुए बताया कि पशुओ की मौत करंट के पानी मे उतरे बिजली के करंट हुई है। उक्त सम्बंध में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता के सीयूजी मोबाइल पर वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
बहरहाल बिजली के 33 हजार हाईटेंशन तार के गिरने से दो गोवंशों की मृत्यु हुई है जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए पशु पालक काफी परेशान है और उनसे अल्ट्राटेक कंपनी से क्षतिपूर्ति की मांग किया है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!