WhatsApp Icon

श्रद्धा, सौहार्द और सेवा का सम्मान: प्रकाश पर्व के सफल आयोजन पर टांडा कोतवाल सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सिखों के दसवें गुरु, साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें पावन प्रकाश पर्व को शांति, श्रद्धा और अनुशासन के साथ सकुशल संपन्न कराने पर टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी को सिख समाज टांडा एवं पंख संस्था द्वारा भावपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया।


इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रकाश पर्व जैसे पावन और ऐतिहासिक आयोजन को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना आसान नहीं होता, लेकिन थानाध्यक्ष दीपक रघुवंशी के कुशल नेतृत्व, सतर्कता और मानवीय व्यवहार के कारण यह आयोजन पूरी गरिमा और शांति के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा, बल्कि हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के साथ आत्मीयता से संवाद स्थापित कर मिसाल कायम की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से दीपक रघुवंशी ने टांडा थाने की कमान संभाली है, पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अपनापन और मजबूत हुआ है। उनका सहज व्यवहार, हर समस्या को संवेदनशीलता से सुनना और ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा आमजन के दिलों में पुलिस के प्रति सम्मान पैदा कर रही है। यही कारण है कि आज उन्हें केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि समाज के सहयोगी के रूप में देखा जा रहा है।
टांडा कोतवाल श्री दीपक के इसी समर्पण, तन्मयता और सौहार्दपूर्ण कार्यशैली से प्रभावित होकर सिख प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में पंख संस्था के अध्यक्ष अंशु बग्गा, गुरुद्वारा टांडा के संरक्षक हरजिंदर सिंह, गुरुबख्श सिंह, अर्जुन राजपाल, करन सिंह खालसा, प्रभजोत सिंह, अनमोल सिंह एवं प्रधान त्रिलोक सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे अधिकारी समाज में भाईचारे और शांति की मजबूत नींव रखते हैं।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.