WhatsApp Icon

टांडा पुलिस ने अपहरण नाबालिग बालिका को बरामद करते हुए आरोपी को भेज जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा पुलिस टीम ने अपहरण हुई नाबालिग बालिका को बरमाद करते हुए अपहरण व दुराचार करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लोकसभा चुनाव के दौरान अपराध पर रोकथाम व अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के क्रम में टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम ने थाना पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 151/24 धारा 363, 366, 376 (3) आईपीसी धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त रोशन पुत्र स्व. मेवालाल निवासी काशीराम आवास सिकन्दराबाद टाण्डा को मुखबिर की सूचना पर बभनज्योतिया चौराहा कोतवाली टाण्डा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जहां से इसे जिला जेल भेज दिया गया है। टांडा कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया तथा मेडिकल परीक्षण व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराते हुए सीडब्ल्यूसी के माध्यम से नाबालिक बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


बताते चलेंकि टांडा कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को अभियुक्त रोशन पुत्र स्व. मेवालाल निवासी काशीराम आवास सिकन्दराबाद को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबन्ध मे पंजीकृत कराया गया था जिस सम्बन्ध में टांडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जहां नाबालिग बालिका को बरमाद किया वहीं अभियुक्त को गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

अग्नि परीक्षा में खरा उतरा जिला प्रशासन, तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.