WhatsApp Icon

गैंगस्टर आरोपियों पर टांडा सर्किल पुलिस ने कसा शिकंजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी चुनाव, पवित्र माह रमज़ान व होली के मद्देनजर टांडा सर्किल क्षेत्र में पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के सिलसिला अनवरत जारी है। अलीगंज पुलिस द्वारा जहां तीन गैंगस्टर आरोपियों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया वहीं टांडा कोतवाली पुलिस व हंसवर पुलिस ने एक-एक गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।


अलीगंज पुलिस के सब इंस्पेक्टर शरीफ खान ने अपने हमराहियों के साथ गैंगस्टर आरोपी मो.एखलाक उर्फ लख्खू पुत्र मो.आलम निवासी अल्हाददपुर को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया एवं हेड कांस्टेबल मुकेश बौद्ध के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर आरोप अर्शे आलम पुत्र बदरे आलम निवासी मुसहाँ थाना अलीगंज व सलमान पुत्र नबीउल्लाह निवासी मुसहां थाना अलीगंज को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
टांडा कोतवाली पुलिस ने वारंटी आरोपी मतीन पुत्र अनीश निवासी बिहरोजपुर को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। टांडा सर्किल के हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा गैंगस्टर आरोपी सलमान खान पुत्र खुर्शेद निवासी हरसम्हार को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बहरहाल टांडा सर्किल क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसने के काम कर रही है जिसकी क्षेत्र में स्थान हो रही है।

अन्य खबर

संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक सत्य प्रकाश मौर्य को मातृ शोक, चार पीढ़ियों को देख मां राजकुमारी ने दुनिया से ली विदाई

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर सपा का यू-टर्न, रूढ़ा जाने वाला प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम स्थगित

IPS की मां की संदिग्ध मौत पर तेज हुई सियासत, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल कल पहुंचेगा रूढ़ा

error: Content is protected !!