WhatsApp Icon

ताज तिराहे पर रात 11 बजे के बाद ‘शटर डाउन’ पर सहमति, देर रात की महफिल पर पुलिस का ब्रेक; अराजकतत्वों के जमावड़े पर लगेगी रोक

Sharing Is Caring:
नवागत अलीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने दुकानदारों संग की बैठक, कानून-व्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर लिया गया अहम फैसला

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त) टाण्डा नगर के सबसे व्यस्त और चर्चित ताज तिराहे पर अब देर रात तक गुलजार रहने वाली महफिलें नहीं सजेंगी। अलीगंज थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक कर एक अहम निर्णय लिया है। आपसी सहमति से तय किया गया कि ताज तिराहे की सभी दुकानें अब रात्रि 11 बजे तक बंद कर दी जाएंगी।

गौरतलब है कि शाम ढलते ही ताज तिराहा खान-पान के शौकीनों का प्रमुख ठिकाना बन जाता है। नॉनवेज, बिरयानी, मिठाइयां, जूस, केक, चाट, फास्ट फूड, चाय और अन्य खाद्य दुकानों पर देर रात तक भारी भीड़ जुटती है। टाण्डा नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। भीड़ के चलते सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी मोटरसाइकिलों से अक्सर जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक भीड़ रहने के कारण कई बार अनावश्यक विवाद, हुड़दंग और शोर-शराबा भी होता है। ऐसे में पुलिस का यह फैसला कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों को राहत देने वाला माना जा रहा है।
बैठक में मौजूद दुकानदारों ने भी पुलिस के निर्णय का स्वागत करते हुए तय समय का पालन करने का भरोसा दिया। पुलिस का कहना है कि यदि निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुली मिलीं या अराजकता फैलाने का प्रयास हुआ तो आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्णय लागू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ताज तिराहे पर देर रात लगने वाली भीड़ पर नियंत्रण होगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और अपराधी व अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!