WhatsApp Icon

टाण्डा में दो मौतों का महा-सस्पेंस: फावड़े से कत्ल, ज़हर से मौत — अब हत्या में मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: होली की पूर्व संध्या पर टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के जनार्दनपुर में लकड़ी व्यापारी सुरेन्द्र मांझी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने मुकदमा संख्या 063/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस कायम किया है।

साजिश के तहत बुलाकर वारदात?

परिजनों के अनुसार, सुरेन्द्र मांझी को पेड़/लकड़ी दिखाने के बहाने जनार्दनपुर बुलाया गया था। वहां उन पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


परिवार का आरोप है कि उनके गले की दो मोटी सोने की चेन, 03 अंगूठियां, मोबाइल फोन और नगदी गायब थी, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

24 घंटे में दूसरी मौत, कनेक्शन पर सवाल

होली के दिन ही टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के इस्माईलपुर बेलदहा में अरविंद प्रजापति का शव संदिग्ध हालात में मिला। पोस्टमार्टम में ज़हर से मौत की पुष्टि होने के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।
स्थानीय स्तर पर दोनों मौतों के बीच संभावित संबंध की चर्चा है, और बताया जा रहा है कि उसी के मोबाइल से कई चक्र में फोन आया था हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जांच के घेरे में कई एंगल

पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आपसी लेन-देन की पड़ताल में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश तेज कर दी गई है।
होली जैसे संवेदनशील पर्व पर 24 घंटे के भीतर दो मौतों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है और पुलिस पर शीघ्र खुलासे का दबाव बढ़ता जा रहा है।
अब निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं — क्या यह महज इत्तेफाक है या किसी बड़ी साजिश की पटकथा?
बहरहाल कुछ भी हो लेकिन सीओ टाण्डा शुभम कुमार का दावा है कि घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा जिसके लिए कई टीमों को सक्रिय किया गया है।

अन्य खबर

नोटिस-नोटिस के खेल में विकास हुआ फेल! जेई की ढिलाई में फंसा जलालपुर का रोड प्रोजेक्ट

टांडा में सपा नगर कमेटी घोषित: पुराने चेहरों के साथ नए नामों को मिला मौका, संगठन मजबूत करने का दावा

देवरिया की पिटाई पर सियासत गरम: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मैदान में, न्याय की लड़ाई का ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.