WhatsApp Icon

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर जनपद में हाई अलर्ट – सीसीटीवी व बैरियर एक्टिव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनज़र जनपदीय प्रशासन व पुलिस विभाग हाई अलर्ट मूड पर आ गई है। पूर्व निर्धारित समयानुसार रविवार से जनपदीय सीमाओं व अन्य प्रमुख्य स्थानों पर बने अस्थायी बैरियर को एक्टिव कर दिया गया है तथा पूरे जनपद में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नज़र रखी जा रही है। सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है और बीट व्यवस्था पर लापरवाही करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए रविवार 14 जनवरी से जनपद में दर्जनों स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के साथ विभिन स्थानों पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उच्च अधिकारी स्वयं सभी बैरिकेटिंग का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। जनपद के प्रत्येक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी एलर्ट मूड पर रख कर 24 घंटा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निगरानी शुरू कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय द्वारा जनपद की सीमा इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के सेवागंज में बने बैरियर का निरीक्षण किया। माल वाहकों का रूट डायवर्ड करने के साथ ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर कई दिशा निर्देश दिये गए हैं। पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा अहोरौली थानाक्षेत्र के यादव नगर चौराहा, अन्नावा चौराहा व अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तहसील तिराहा पर बने बैरियर का निरीक्षण किया गया।
बताते चलेंकि 14 जनवरी से अयोध्या की तरफ जाने वाले सभी बड़े वाहनों पर रोक लगा दिया गया है और 18 जनवरी से हल्के व छोटे वाहन भी अयोध्या की तरफ नहीं जा सकेंगे तथा 20 जनवरी से अयोध्या जनपद में पैदल जाने वालों पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी। प्रशासन द्वारा जारी बिना पास के किसी भी वाहन व व्यक्ति को अयोध्या जनपद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बहरहाल पूर्व योजना के तहत जनपद में बैरियर व्यवस्था लागू कर दिया गया है तथा जनपदीय सीमाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है और जनपद के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटा चेक किया जा रहा है। उक्त हाई अलर्ट अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर किया जा रहा है।

अन्य खबर

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

🏆 न्यू ताज कप 2026 का धमाकेदार समापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.