WhatsApp Icon

पुलिस कप्तान ने सैकड़ों मोबाइल वितरित कर जीता आमजनों का विश्वास

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने गुरुवार को 185 लोगों में मोबाइल वितरित कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा किया है।


अम्बेडकरनगर मोबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा गुमशुदा अथवा चोरी कुल 185 मोबाइल (जिनकी कीमत लगभग 37 लाख रूपये है) रिकवरी कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

Oplus_131072

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विशाल पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के चोरी हुए व गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल टीम (सर्विलांस सेल) द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से कुल 185 अदद मोबाइल (कीमत करीब 37 लाख रूपये) को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल धारकों को मोबाइल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया ।
बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी सेल टीम में प्रभारी सर्विलांस उप निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव व आरक्षी अंकुर यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.