WhatsApp Icon

राकेश बने टांडा नगर सोनकर समाज के अध्यक्ष, मिल रही बधाइयाँ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में सोनकर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राकेश सोनकर, जिला मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा, को सर्वसम्मति से सोनकर समाज टांडा नगर क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राकेश सोनकर को समाज के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया।


राकेश सोनकर ने समाज के वरिष्ठजनों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज को संगठित करने, युवाओं को आगे बढ़ाने और सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सोनकर समाज के गणमान्य लोग, भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है। उक्त अवसर पर राजा राम सोनकर, गणेश सोनकर, दिनेश सोनकर, पप्पू सोनकर, राजू सोनकर, मिथुन सोनकर, सचिन सोनकर, राजन सोनकर, सुभाष सोनकर, श्याम बाबू गुप्ता, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.