अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चोरो द्वारा चोरी के मोबाइल और अवैध रूप से ख़रीदे गए मोबाइलों के लॉक तोड़कर बेचने का मामला प्रकाश में आया है| जो काफी दिनों से बिना किसी रोक टोक के जारी है। जिसे एसओजी टीम द्वारा कुछ लोगो द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रही है|
मोबाइल चोरो द्वारा मोबाइल फोन चुराने के बाद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं मोबाइल सर्विस सेंटरों पर औने पौने दामों में किसी भी ब्रांडेड कंपनी का सिक्योरिटी लॉक तोड़ देते है और लॉक तोड़ने के पश्चात मोबाइल फोन को फॉर्मेट कर उसे किसी दूसरे कस्टमर को बेचकर अच्छा पैसा कमाते रहे है| इस घटना को अंबेडकर नगर की एसओजी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है| जो नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कस्बे की यादव चौराहे स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले निखिल निवासी नगपुर, डैनी निवासी साहबतारा, और आदित्य सिंह सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है| जानकारी के अनुसार बीते 31 दिसंबर को जिले की एसओजी टीम द्वारा आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया था जिसके पास से एक सफ़ेद मोटोरोला फोन के साथ बरामद किया गया था। पकड़ा गया उक्त युवक उसी दिन थाना परिसर से भाग था। किरकिरी से बचने हेतु पुलिस द्वारा एक्शन मोड में आते हुए पुनः उसे तीन जनवरी को पकड़ लिया गया।
इस संबध में क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया की निखिल निवासी नगपुर, डैनी निवासी साहबतारा पर विधिक कार्यवाही करते हुए जलालपुर कोतवाली से जेल के लिए रवाना कर दिया गया है| जबकि आदित्य सिंह सहित एक अन्य को बवाना थाने से जेल के लिए रवाना कर दिया गया है|





