WhatsApp Icon

कोतवाल की सक्रियता से बची मासूम की जान, परिजनों ने जताया आभार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बच्चो के बीच हुए झगड़े में पहुंची महिला ने झगड़ा कर रहे 10 वर्षीय बालक का गला दबा दिया जिससे बालक अचेत हो गया। बालक के शरीर में किसी प्रकार की हरकत न होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची मित्र पुलिस की सक्रियता से बालक की जान बच सकी।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर ग्राम निवासी दुर्बल यादव का 10 वर्षीय पुत्र अंकुर यादव अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई अनुराग यादव के साथ शाम को गिल्ली डंडा खेल रहा था। खेल खेल में ही दोनों बच्चों के बीच लड़ाई शुरू हो गयी जिसे देखकर अनुराग यादव की मां गीता देवी पत्नी बीरबल यादव अपने बच्चे को बचाते हुए अपने भतीजे अंकुर यादव को मारते हुए गला दबाना शुरू कर दिया। गला दबने से 10 वर्षीय अंकुर यादव अचेत होकर मरणासन्न हो गया। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव करते हुए बच्चे को होश में लाने का प्रयास किया किन्तु बच्चे के शरीर में कोई हरकत न होने से परिजनों का रोना पीटना शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पहुंचे कोतवाल दर्शन यादव द्वारा बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहाँ चिकित्सकीय सहायता मिलने से बच्चे की सांसें पुनः चलने लगी। कोतवाल की सक्रियता से 10 वर्षीय बच्चे की जान बच गई और कोतवाल के इस सक्रियता से बच्चे के परिजनो के साथ साथ ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए आभार जताया है।
इस संबंध में कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि बालक के परिजनों की तहरीर पर धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है।

अन्य खबर

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

error: Content is protected !!