अम्बेडकरनगर: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। पवित्र सरयू तट किनारे स्थित प्राचीन औद्योगिक नगरी टाण्डा के ऐतिहासिक धर्म स्थल श्रीझारखण्ड महादेव छज्जापुर से भव्य शिव बारात परंपरानुसार निकाली गई जो घूरनशाह तिराहा से एचडीएफसी बैंक होते हुए ताज तिराहा, जुबैर चौराहा हो कर चौक घण्टा घर पर पहुंची और फिर हयातगंज होते हुए स्टेट बैंक के सामने से नगर पालिका, सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी होते हुए मछली पुल के रास्ते से पुनः श्री झारखंड महादेव के स्थान पर पहुंची। शिवबारात में शामिल श्रद्धालुओं को डीजे व ढोल नगाड़ों पर झूमते देखा गया।शिव बारात शोभायात्रा का नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों ओर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। उक्त अवसर पर आनंद अग्रवाल, श्याम बाबू गुप्ता, दिनेश मौर्य, राकेश सोनकर, अनुराग जायसवाल, श्रीप्रकाश सिंह, शुख्खू सोनकर, श्रवण अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पप्पू यादव, आलोक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
टाण्डा में धूमधाम से निकली शिव बारात का जगह जगह पर हुआ स्वागत





