WhatsApp Icon

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: छ: दिसम्बर को हनुमान जी गढ़ी, दुर्गा मंदिर यादव चौराहा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभाग संगठन मंत्री विहिप केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष विहिप ओमप्रकाश सिंह, राम दौर मिश्र, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शौर्य दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने 06 दिसम्बर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हिंदू जनमानस की आस्था, संकल्प व स्वाभिमान का प्रतीक है। हिंदू समाज के लिए यह तिथि गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय है, जिसने वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत की पुनर्स्थापना को साकार किया।

वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने तथा संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में देश और समाज की उन्नति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.