WhatsApp Icon

शौच के लिए गई किशोरी पर टॉर्च जलाने का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट

Sharing Is Caring:

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू किया जांच

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी पर टॉर्च जलाकर अभद्रता करने तथा शिकायत करने पर परिजनों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के दादा द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, बीते शनिवार देर शाम किशोरी खेत में शौच करने गई थी। उसी दौरान गांव का ही निवासी अर्पित उर्फ नंदन डाकू वहां पहुंचा और किशोरी पर टॉर्च जलाने लगा। इसका विरोध करने पर किशोरी घर लौट आई और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मामले की शिकायत करने किशोरी की दादी आरोपी के घर पहुंची, जहां आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए किशोरी की दादी समेत अन्य परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने उसी रात कोतवाली पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.