WhatsApp Icon

मेहनत और मेधा की जीत: शमा परवीन को एल.एल.एम. में गोल्ड मेडल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र के डोंडो निवासी समाजसेवी कुमेल अहमद की पुत्री शमा परवीन ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। गत 18 जनवरी को उन्हें कॉर्पोरेट एवं कमर्शियल लॉ में एल.एल.एम. (L.L.M.) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित डिग्री उन्हें माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश के कर-कमलों द्वारा प्रदान की गई।


शमा परवीन ने यह सफलता वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज़ (NUJS), कोलकाता से प्राप्त की है, जो देश के अग्रणी टियर-1 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में गिनी जाती है। अपनी असाधारण प्रतिभा, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर उन्होंने न केवल एल.एल.एम. की डिग्री अर्जित की, बल्कि स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने शमा परवीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.