WhatsApp Icon

प्रधानाचार्य की इन्तेकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर में संचालित प्रसिद्ध मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद रईस खां पुत्र अली बहादुर खां निवासी रामपुर बेनीपुर (पोखरवा) की अचानक मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य शनिवार को शफी इंटर कॉलेज से घर लौटने के बाद अचानक उनका इन्तेकाल हो गया। सूचना मिलते ही इंटर कॉलेज परिवार के साथ-साथ गांव वालों में शोक की लहर फैल गई। जन चर्चा के अनुसार सीने में दर्द की वजह से प्रधानाचार्य की मौत हो गई है।
लगभग 55 वर्षीय मो.रईस शुरुआती दौर स्व ही शिक्षा जगत से जुड़े रहे और 2007-08 से ही मो.शफी नेशनल इंटर कालेज हंसवर में प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए कार्य किया। श्री रईस की क्षेत्र में काफी लोकप्रियता रही।
परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर 02 बजे रामपुर बेनीपुर कब्रस्तान में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.