WhatsApp Icon

वैवाहिक कार्यक्रम में फ़ोटो खिंचवाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, बारात वापस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। हालात बेकाबू होने पर दूल्हा पक्ष बगैर दुल्हन के ही बारात वापस ले गया। बाद में सामाजिक प्रतिष्ठित लोगों की मध्यस्थता पर अगले दिन वधू पक्ष की तरफ से दुल्हन को वर पक्ष के घर ले जाकर विधि-विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के नंदापुर निवासी विशाल शर्मा की बारात मालीपुर क्षेत्र के बैरागल गांव में रामसजीवन शर्मा की पुत्री के विवाह के लिए पहुंची थी। इसी दौरान एक बाराती वधू पक्ष की महिलाओं के बीच खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगा। इस पर घरातियों ने आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर घराती पक्ष ने मैरिज हॉल का मुख्य गेट बंद कर बारातियों को रोक लिया। सूचना पर पहुंचे मालीपुर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और बारातियों को मुक्त कराया।
घटना से आहत दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। बाद में समझौते के बाद दुल्हन को वर पक्ष के घर लाया गया, जहां मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं।

अन्य खबर

ऑल इंडिया चूतिया पार्टी जिंदाबाद: आवश्यक सूचना प्रसारित, ना पढ़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

मातम के बीच सड़कों पर रंगों की आहट: Ayatollah Ali Khamenei की खबर से उबाल, होली से पहले अम्बेडकरनगर में हाई अलर्ट

लावारिस नवजात को भेजा गया बालगृह, प्रशासन और समाजसेवियों की मौजूदगी में हुआ संरक्षण

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.