WhatsApp Icon

संविधान, एकता और राष्ट्रवाद के संदेश के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा, हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। सरकारी, अर्धसरकारी व प्राइवेट संस्थाओं सहित प्रमुख्य स्थानों पर तिरंगा शान से फहराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और अधिकारियों-कर्मचारियों व नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों, उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में सूबे के मत्स्य मंत्री संजय कुमार निषाद ने तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल व एसपी अभिजीत आर शंकर सहित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान व शपथ कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कॉलेज व अस्पताल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा उत्कृष्ट कर्मचारियों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के स्कूलों व मदरसों में भी उत्साह और देशभक्ति की धूम रही। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

टीडीटी स्कूल नैपुरा में सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान द्वारा तिरंगा फजराय गया जहां छात्र छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम पेश कर देशभक्ति की अलख जगाई। केबीसी पब्लिक स्कूल आसोपुर में सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद ने झंडा फहराया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा ने विकास भवन पर तिरंगा फहरा कर जनपद वासियो को बधाई व शुभकामनाएं दिया।टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने इस्लाह पब्लिक स्कूल झंझवा पर झंडा फहरा कर क्षेत्र वासियो को बधाई दिया।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने रामलाल रघुनाथ वर्मा आदर्श इंटर कालेज सलेमपुर में झंडा फहरा कर जनपद वासियो को बधाई दिया।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने तिरंगा फहराया कर बधाई दिया।

के.बी. पब्लिक स्कूल मुबारकपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मदरसा अरबिया मेराजुलउलूम मखदूमनगर में झंडा फहराने के साथ देशभक्ति कार्यक्रम हुए और रैली निकाल कर देशप्रेम प्रकट किया गया। टाण्डा नगर के आसोपुर में संचालित कॉस्मोपॉलिटन स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
डीएवी पब्लिक स्कूल टाण्डा में राष्ट्रगान व संविधान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित हुए।
मदरसा कंजुल उलूम में झंडा फहराकर देश की एकता का संदेश दिया गया।
कौमी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। एसबी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। मदरसा अनवारुल उलूम भुलेपुर में सपा नेता मुसाब अजीम द्वारा झंडा फहराया गया और साथ ही राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम हुए।

मो. शफी नेशनल इंटर कॉलेज, हंसवर में संविधान की शपथ दिलाई गई व हेरा पब्लिक स्कूल, हंसवर में बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। जनपद के शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस देशभक्ति, अनुशासन और संविधान के सम्मान के साथ मनाया गया।

बहरहाल पूरे जनपद में गणतंत्र दिवस संविधान, एकता और राष्ट्रवाद के संदेश के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया।

सेन्ट्रल वीवर्स परिसर टांडा में भी तिरंगा फहराया कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.