WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में घायल मस्जिद के मुअज्जिन की इलाज़ के दौरान मौत – सुपुर्दे ख़ाक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत रविवार की सुबह अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हुए चोबदार मस्जिद के मुअज्जिन अदील अहमद की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई जिन्हें पोस्टमार्टम के उपरांत सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।


बताते चलेंकि टांडा नगर क्षेत्र के मीरानपुरा स्टेट बैंक के निकट निवासी अदील अहमद पुत्र स्वर्गीय नसीर अहमद गत रविवार को प्रातः लगभग 4:30 बजे नमाज़ फजिर के लिए घर से चोबदार मस्जिद की तरफ जा रहे थे कि एसबीआई टांडा की तरफ से आने वाली चार पहिया वाहन पिकअप ने नईम चाय वाले कि दुकान के पास टक्कर मार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान नमाज़ पढ़ने के लिए मौलाना जलीस ने अदील अहमद को घायलावस्था में देखा कर परिजनों को सूचना दिया जिसके बाद आननफानन में घायल अदील अहमद को महामाया मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार को इन्तेकाल हो गया और लखनऊ में पोस्टमार्टम के उपरांत पार्थिव शरीर को टांडा लाया गया। टांडा के सालार गढ़ कब्रिस्तान में रात्रि 11 बजे अदील अहमद को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

अन्य खबर

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

टांडा में छात्राओं का सम्मान: हाईस्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों की हौसला अफजाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.