WhatsApp Icon

बहुप्रसिद्ध मदरसा प्रबंधक के आवास पर सम्पन्न हुई सामूहिक इफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में संचालित बहुप्रसिद्ध मदरसा दारुल उलूम मंज़रे हक के प्रबंधक व कपड़ा व्यवसायी हाजी अशफाक अहमद अंसारी के आवास पर मंगलवार को भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें टाण्डा व जनपद सहित पूरे देश की खुशहाली की दुआएं मांगी गई।


पूर्व वर्षो की तरह हाजी अशफाक अहमद अंसारी के पैतृक आवास छज्जापुर में पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन हुआ जिसमें टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, टाण्डा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, संदीप यादव, रघुनाथ यादव, सहित हाजी शमीम अंसारी, इरफान अंसारी, मुशीर आलम अंसारी, मास्टर तारिक, शाहनवाज़ बज़्मी, अयाज़ अहमद उर्फ नन्हें अंसारी, अशरफ लाल बाल आदि सहित भारी संख्या में रोजदार मौजूद रहे। इफ़्तार बाद नमाज़ मग़रिब अदा की गई और फिर भोजन की भी व्यवस्था थी। श्री अशफाक ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.