WhatsApp Icon

टांडा नगर में संचालित चर्चित लाइब्रेरी पर भी लगा ताला

Sharing Is Caring:

डॉक्टर मनीषा यादव सागर हॉस्पिटल के बगल में स्थित एक भवन के बेसमेंट में संचालित हो रही थी रीडर्स हब डिजिटल लाइब्रेरी

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में संचालित चर्चित डिजिटल लाइब्रेरी पर आखिरकार ताला लग गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच करा कर डिजिटल लाइब्रेरी को बंद कराया गया।


दिल्ली के एक बेसमेन्ट में संचालित लाइब्रेरी में पानी भरने के कारण जनपद की एक होनहार छात्रा की मौत के बाद प्रशासन ने बेसमेंट में चलने वाली लगभग सभी लाइब्रेरियों को बंद करा दिया था लेकिन टांडा में डॉक्टर मनीषा यादव के बगल रीडर्स हब डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन बदस्तूर जारी रहा जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरटीआई विशेषज्ञ शाहिद मुनीर द्वारा किया गया था। शाहिद मुनीर की उक्त शिकायत पर डीआईओएस द्वारा फरीदपुर कुतुब में संचालित राजकार्य बालिका हाईस्कूल की प्रधानाचार्या से कराया तो रीडर्स हब डिजिटल लाइब्रेरी पहुंची जहां 80 छात्र छात्राएं अध्ययन करते मिले जिनको तत्काल बेसमेंट से बाहर निकाल कर लाइब्रेरी बन्द कराया गया।
बहरहाल टांडा में प्रसिद्ध डॉक्टर मनीषा यादव के बगल में संचालित चर्चित रीडर्स हब डिजिटल लाइब्रेरी की आरटीआई विशेषज्ञ शाहिद मुनीर की शिकायत के बाद बन्द कर दिया गया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!