WhatsApp Icon

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए गवाहों को बुलाने से आक्रोश, डीएम से व्यवस्था देने की मांग

Sharing Is Caring:

 

पूर्व से लगभग 200 पत्रावली तहसील स्तर पर लम्बित, विद्यालय खुलने से मुश्किलो का करना पड़ रहा है सामना

 

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के सभासदों ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से पहले एसडीएम द्वारा गवाहों को बुलाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि पूर्व व्यवस्था को बहाल किया जाए।


ज्ञापन में कहा गया कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से सम्बन्ध प्रपत्र व शपथ पत्र आदि पत्रावली की सम्यक जांच कर उपजिलाधिकारी टाण्डा के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, इसके बाबत उपजिलाधिकारी द्वारा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के आदेश निर्गत किये जाने हेतु अपने समक्ष गवाहों का बयान का लिया जा रहा है, जिससे आमजनमानस को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, चूंकि काफी लोग व्यापार आदि करते है, जिससे उनको तहसील परिसर में जाने के बावजूद भी यह निश्चित नहीं रहता है, कि उपजिलाधिकारी द्वारा गवाहों का बयान आज दर्ज होगा या नहीं, जिससे इन लोगों के रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है तथा पूर्व से लगभग 200 पत्रावली तहसील स्तर पर लम्बित है और आने वाले समय में समस्त विद्यालय भी खुल जायेंगे, जिससे छात्र-छात्राओं के आधारकार्ड, प्रवेश आदि में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके पूर्व जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आदेश निर्गत किये जाने हेतु उपजिलाधिकारी टाण्डा के समक्ष गवाहों का बयान कभी भी नहीं लिया जा रहा था।
सभासदों ने जिलाधिकारी से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि पूर्ववत की भांति जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आदेश निर्गत किये जाने हेतु गवाहों का बयान की कार्यावाही नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी द्वारा किये जाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने की मांग किया है। कलेक्ट्रेट पहुंचे सभासदों में सूर्यलाल,लालमन रावत, मोनू निषाद, सफरुन्निशा, मयाराम, सुबाप निषाद, प्रदीप कुमार, रामजी, मीरारानी, सुनीता देवी आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.