WhatsApp Icon

आईडीए द्वारा संगोष्ठी व सांस्कृतिक सांध्य का हुआ भव्य आयोजन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोशिएशन अंबेडकर नगर के तत्वाधान में एक चिकित्सीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन जनपद मुख्यालय के होटल अविरल पैलेस में किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ पीयूष उपाध्याय एवं सचिव डॉ विवेक वर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण से किया।
चिकित्सीय संगोष्ठी में जनपद के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ क्षितिज प्रकाश ने नवीनतम उपचार पद्धति “बायो सेरामिक्स” पर अपना व्याख्यान दिया एवं एकदम खराब दाँतों को भी ठीक करने की नवीनतम तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। डॉ गीतिका वर्मा ने डाइबटीज एवं मुख रोग की संबद्धता पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध कर दिया। कई दंत चिकित्सकों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।
मंच संचालन डॉ सोनिया गुलिया एवं डॉ सरस्वती ने किया।
कार्यक्रम में डॉ प्रवेश वर्मा ( चयनित अध्यक्ष) डॉ वीरेंद्र वर्मा, डॉ चंद्रदेव, डॉ संजय आर्य, डॉ पी पी वर्मा, डॉ पंकज, डॉ राजीव सहित जनपद के अनेक दंत चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सचिव डॉ विवेक वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता दल एस) ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

अन्य खबर

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सुबह स्कूल का गेट नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश! सुरक्षा गार्ड के कमरे में फंदे से लटका मिला पीआरडी जवान

error: Content is protected !!