WhatsApp Icon

श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा की दो वर्ष पूर्णता पर रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गुरुवार को रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अकबरपुर फुव्वारे चौराहे पर समाजसेवी संस्था पंख उड़ान-एक उम्मीद, अमरदीप शीतला प्रसाद ज्वैलर्स, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और कंप्यूटर गैलरी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी अंशु बग्गा, अमरजीत सोनी, विपिन कुमार, आलोक सिंह (ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष), शशांक बंका, सतीश गुप्ता, शशांक शेखर सिंह सहित कुल 22 लोगों ने रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में भाग लिया। इन समाजसेवियों ने अपने रक्तदान से न केवल जरुरतमंदों के जीवन को राहत दी, बल्कि इस आयोजन को यादगार भी बनाया।
रक्तदान शिविर का आयोजन कर संस्था और सहयोगियों ने समाज में सामूहिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का संदेश दिया। शिविर में रक्तदान करने वालों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा मिलता है।
इसी अवसर पर तहसील तिराहे पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया। भंडारे में बड़े पैमाने पर स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।
संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी नियमित रूप से कर समाज में सकारात्मक संदेश और मानवता की भावना फैलाने का काम जारी रहेगा।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.