WhatsApp Icon

मंत्री राजभर ने विपक्ष पर तंज़ कसते हुए दिया पॉलिटिकल मंत्र—चंदा चोरी प्रकरण पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

Sharing Is Caring:

मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव को AC की राजनीति छोड़ गांव की धूल फांकने की दिया नसीहत

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अम्बेडकरनगर दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि केवल एयर कंडीशनर (AC) में बैठकर राजनीति करने से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्होंने विपक्षी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि “AC की राजनीति छोड़ो, गांव की धूल फांको। जनता के बीच जाओ, तभी उनकी समस्याओं और दर्द का एहसास होगा।”

मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के सवाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज कुछ नेता केवल एसी कमरों तक सीमित होकर राजनीति करना जानते हैं। यही वजह है कि वे लगातार जनता का भरोसा खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति का असली मतलब गांव-गरीब, किसान और आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना है।

इस दौरान मंत्री राजभर ने हाल ही में सामने आए अयोध्या में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के अधीन है और इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है हालांकि इस घटना से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, लेकिन जनता का भगवान श्रीराम में विश्वास अटूट है। सरकार मामले को पूरी गंभीरता से लेकर जांच करा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार के संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भी सराहना करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में इस अभियान के माध्यम से संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!