अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध रेसलर ग्रेट खली व अपने विशेष अंदाज़ से लोगों को प्रभावित करने वाले फिल्म स्टार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के हाथों टाण्डा के प्रसिद्ध डॉक्टर को उत्तर प्रदेश होम्योपैथी गौरव सम्मान 2023 से नवाजा गया जिसके बाद से सम्मानित डॉक्टर को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।
बताते चलेंकि वाराणसी के काशी नगर में स्थित फाइव स्टार होटल ताज गंगेस में बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित यूपी होम्योपैथी गौरव सम्मान 2023 का भव्य आयोजन किया गया था जिसके प्रदेश के 30 चिकित्सकों को होम्योपैथी में सराहनीय सेवा व निपुर्णता के लिए सम्मानित किया गया। जनपद से मात्र एक ही डॉक्टर आशीष गुप्ता का चयन उक्त सम्मान के लिए किया गया था। टाण्डा में संचालित राज होम्योहाल के संचालक डॉक्टर आशीष गुप्ता को विश्व स्तरीय रेसलर ग्रेट खली के हाथों यूपी होम्योपैथी गौरव सम्मान से समानित किया गया। बताते चलेंकि गत वर्ष दुबई में आयोजित विश्व स्तरीय होम्योपैथी सम्मान भी राज होम्योहाल के संचालक डॉक्टर आशीष गुप्ता को प्राप्त हुआ था। राज होम्योहाल की सेवाओं से होम्योपैथी इलाज़ में टाण्डा जनपद में ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी प्रथम स्थान पर चल रहा है। राज होम्योहाल द्वारा समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन कर आमजनों को होम्योपैथीक इलाज़ की तरफ आकर्षित भी कराया जाता है तथा वैश्विक महामारी कोरोना कॉल के दौरान काफी संख्या में मरीजों को होम्योपैथी इलाज़ से स्वास्थ भी किया गया था।
बहरहाल जनपद के प्रसिद्ध होम्योपैथीक डॉक्टर आशीष गुप्ता को ग्रेट खली के हाथों यूपी होम्योपैथी गौरव सम्मान दिया गया जिसके बाद से उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।