WhatsApp Icon

मुकदमा का भय दिखा का अवैध धन वसूली करना पड़ा मंहगा, सिपाही निलम्बित व चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार ने एनटीपीसी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर एवं अवैध धन की मांग की वायरल वीडियों में मौजूद सिपाही को निलंबित कर दिया है।

पुलिस कप्तान श्री केशव ने पुलिस कर्मियों के अवैध धन उगाही पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है जिसकी क्षेत्र में सरहाना भी हो रही है। पुलिस कप्तान के सख़्त निर्देश के बावजूद मनबढ़ सिपाही मौके का फायदा उठाते हुए गरीब परिवारों को मुकदमा में फंसाने एवं अदालतों का चक्कर लगाने का भय दिखा कर मोटी रकम वसूलते हैं, जिसकी पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों से हुई। उक्त वीडियों इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी चौकी पर तैनात सिपाही की थी जहां एक शराबी द्वारा गेंहू की बोरी चोरी की गई थी जिसके बाद शराबी आरोपी की गरीब मां व बहन छुड़ाने के लिए चौकी पर पहुंची और सिपाही ने 10 हजार रुपये की डिमांड किया लेकिन गरीब माँ ने अपने ऑपरेशन का दुखड़ा गया और बकरी बेच कर पांच हज़ार रुपये देने पर राजी हुए। उक्त वार्ता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद तेज़तर्रार पुलिस कप्तान केशव कुमार ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित एवं चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी केशव कुमार के कठोर कदम की खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.