WhatsApp Icon

मांझा में खेत जोताई को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तेजा को भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मांझा में खेत जुताई को लेकर हुए विवाद में हमलावरों से बचने के लिए लोहे की पाइप से मारने वाले तेज प्रकाश यादव उर्फ तेजा पुत्र स्व. हरिराम यादव निवासी हनुमानगढ़ी हयातगंज कोतवाली टाण्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


तेज प्रकाश यादव उर्फ तेजा पुत्र हरीराम यादव निवासी हनुमानगढ़ी हयातगंज थाना टाण्डा ने घटना के सम्बन्ध में पूछताछ पर बताया कि 08 मई को शाम को मांझा छज्जापुर में मैं मांझा स्थित अपने खेत की जुताई ट्रेक्टर से करा रहा था तो रणविजय यादव पुत्र स्वर्गीय भोला यादव ने मेरा ट्रेक्टर रोक दिया, मैंने पूछा तो कहा कि पहले नापी होगी कि किसका कहाँ तक है। इसके बाद ही हम लोग अपने अपने खेत की जुताई करायेंगे, तब मैंने कहा की ठीक है। थोड़ी ही देर बाद रणविजय यादव ट्रेक्टर भेज कर अपने खेत की जुताई कराने लगा, तब मैंने भी रणविजय यादव का ट्रेक्टर रोक दिया और कहा कि जब मेरे खेत की जुताई नहीं होगी तो रणविजय यादव के खेत की जुताई भी नहीं होगी। पहले नापी होने के बाद ही दोनों लोगों की जुताई होगी। उस समय केवल ट्रेक्टर वाला था, रणविजय यादव नहीं था। ट्रेक्टर वाला ट्रेक्टर लेकर चला गया। इसके बाद रणविजय यादव अपने भाई दिग्विजय यादव व तीन अन्य लोगों शक्ति कुमार सोनकर उर्फ लाला, जंगीलाल और ट्रेक्टर वाला लड़का पांचों करीब 08 बजे रात को लाठी लेकर आये। उस समय मैं अपने झोपड़ी पर बैठा था और सीताराम निषाद व तुलसी निषाद जिन्होंने ने मेरे परवल के बगल में परवल लगाया है खेत में चारपाई व मचान पर थे। जब मैंने रणविजय, दिग्विजय, शक्ति कुमार सोनकर, जंगीलाल व ट्रेक्टर वाले लड़के को लेकर लाठी लेकर हमारी झोपड़ी के तरफ आते देखा तो मैंने कहा कि वही रूक जाओ, दूर से ही जो बात करनी है करो, लेकिन ये लोग मेरे पास आ गये और गाली देते हुए रणविजय यादव ने लाठी से मेरे ऊपर हमला कर दिया, तब मुझे लगा कि ये लोग मुझको मार देंगे तब मैंने भी अपने बगल में रखे लोहे की पतली पाईप जिसको जानवरो से बचने के लिए मैं रखता था। उसी से गुस्से में रणविजय यादव को मारा लेकिन रणविजय यादव हट गया और शक्ति कुमार सोनकर को लग गया। इसके बाद मैं वहां से भाग गया। उक्त मामले में टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 138/25 धारा 109, 352, 351(3) बीएनएस व 3(1) द ध व 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया था जिसके तहत तेज प्रकाश यादव उर्फ तेजा पुत्र हरीराम यादव निवासी हनुमानगढ़ी हयातगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.