WhatsApp Icon

वैवाहिक कार्यक्रम से ड्रोन कैमरा ही ले उड़े चोर, फोटोग्राफर ने पुलिस से लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक फोटोग्राफर का ड्रोन कैमरा चोरी हो गया। काफी प्रयासों के बाद जब कैमरा नहीं मिला, तो पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

स्टूडियो संचालक पप्पू मौर्य ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार को उनके फोटोग्राफर दिव्यांशु शादी समारोह की रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन कैमरा लेकर गया था। रिकॉर्डिंग के बाद ड्रोन कैमरा गाड़ी के डिब्बे में रख दिया गया। उसी दौरान मोहल्ले का एक युवक ड्रोन कैमरा लेकर चला गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कैमरा लौटाने से इनकार कर दिया और विवाद करने लगा। काफी खोजबीन के बावजूद कैमरा नहीं मिलने पर पप्पू मौर्य ने उक्त युवक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!