WhatsApp Icon

स्थानीय गोताखोरों ने घाघरा नदी से निकाला राहिल का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गुरुवार की शाम में अपने दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गए 22 वर्षिय राहिल पुत्र अमीरुल हसन का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को बाहर निकाला गया है।


बताते चलेंकि टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह शेखपुरा छोटी बाज़ार निवासी 22 वर्षीय राहिल पुत्र अमीरुल हसन अपने दो अन्य साथियों के साथ गुरुवार की शाम में घाघरा नदी के डूहियां घाट मुबारकपुर में नहाने गया था। राहिल के दोस्तों के अनुसार राहिल नदी में डूब गया और उसका कपड़ा नदी किनारे से बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे सीओ शुभम कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा सुरेंद्र मांझी अभय मांझी की टीम के सहारे घाघरा नदी में डूबे राहिल की तलाश कराई गई लेकिन अंधेरा होने तक शव बरामद नहीं हुआ। शुक्रवार को भी पुनः तलाश शुरू हुई लेकिन शव महादेवा घाट के पास स्थानीय गोताखोरों द्वारा बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!