ऑडिटर पद पर फखरे आलम खान पहले ही हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित
अम्बेडकरनगर जिला प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। चुनाव में कई मुकाबले बेहद रोचक रहे, जबकि कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। कुल 295 मतदाताओं में से 285 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 10 मत नहीं पड़े। निर्धारित समय सुबह 8 बजे के बजाय 27 मिनट की देरी से मतगणना शुरू हुई, जो निर्वाचन समिति की देखरेख में प्रेस क्लब भवन में संपन्न हुई।
जिला प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर में 11 पदाधिकारियों और 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव कराया गया। ऑडिटर पद पर फखरे आलम खान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। इसके बाद शेष 21 पदों के लिए 45 प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई।
अध्यक्ष पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने 140 मत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार अपना कब्जा बरकरार रखा। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कार्तिकेय द्विवेदी को 117 मत मिले, जबकि काज़िम हुसैन फौजी मात्र 10 मतों पर सिमट गए।
महासचिव पद पर अहमद मेंहदी ने 128 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वेद प्रकाश पाठक 110 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, वेद प्रकाश को समर्थन देने वाले अजय कुमार उपाध्याय को केवल 3 मत मिले, जबकि प्रवीण उपाध्यक्ष का खाता भी नहीं खुल सका।
कोषाध्यक्ष पद पर नरसिंह नारायण मिश्रा ने 117 मत पाकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। अमरनाथ तिवारी को 96 तथा अनिल उपाध्याय को 31 मत मिले।
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर विजेन्द्र वीर सिंह (137), ज्ञान प्रकाश पाठक (111) और पंकज शुक्ला (108) विजयी रहे। जबकि कमर हसनैन (100), राजवंत सिंह उर्फ सोनू सिंह (96) तथा संजय यादव (90) को हार का सामना करना पड़ा। संगठन मंत्री पद पर रमाकान्त पांडेय ने 121 मत प्राप्त कर प्रमोद कुमार वर्मा को 41 मतों के अंतर से पराजित किया।
सचिव पद पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे सुनील कुमार शर्मा ने 130 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। सचिव पद पर दीपक वर्मा (88), अनूप कुमार तिवारी (86) को भी विजय प्राप्त हुई जबकि गौरव पांडेय (83), गौरव सिंह (83), आदित्य नारायण त्रिपाठी (78), विवेक सिंह (63), नृपेन्द्र सिंह श्रीवास्तव (60) तथा उमाशंकर तिवारी (45) को हार का सामना करना पड़ा।
कार्यकारिणी के कुल 11 पद पर सावन मिश्रा (148), नूर आलम (132), ओमकार सिंह (131), आशा जायसवाल (131), विनोद वर्मा (130), सुधीर कुमार श्रीवास्तव (127), महेंद्र मिश्रा (114), असलम अब्बास (112), रामकृष्ण तिवारी (110), अदनान (109) और अरुण कुमार मिश्रा (109) को विजयी घोषित किया गया। जबकि लालजी चतुर्वेदी (108), सुशील कुमार मिश्रा (107), आशुतोष पाठक (97), सैय्यद रज़ा अब्बास (81), मोहम्मद राशिद (80), अबुजर (79) तथा मोहम्मद अशफाक (77) को पराजय का सामना करना पड़ा।
इस चुनाव में पुराने चेहरों ने अपना दबदबा कायम रखा, वहीं कई नए दावेदारों ने भी कड़ी टक्कर देकर भविष्य की राजनीति के संकेत दे दिए।




