WhatsApp Icon

जेल में बंद बाहुबली पवन पांडेय का स्वास्थ्य हुआ खराब – लखनऊ रेफर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद रितेश पांडेय के चाचा पूर्व विधायक बाहुबली पवन पाण्डेय का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया जिसके कारण उन्हें आननफानन में लखनऊ रेफर किया गया।


बताते चलेंकि बाहुबली पूर्व विधायक पवन पांडेय एक भूमि बैनामा के मामले में जमीन से जुड़े मामले में गत 4 महीने से जिला जेल में बंद हैं जिनका स्वास्थ गुरुवार को अचानक खराब हो गया जिसके कारण प्राथमिक इलाज़ के बाद उन्हें हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बाहुबली पवन पांडेय के भाई पूर्व सांसद व मौजूदा समय मे जलालपुर विधायक राकेश पांडेय हैं और राकेश पांडेय के पुत्र निवर्तमान सांसद रितेश पांडेय लोकसभा क्षेत्र अम्बेडकर नगर से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.