WhatsApp Icon

पकरी में मजलूमें कर्बला का मातम व जुलूसे अमारी की तैयारियां तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पकरी खास में आयोजित होने वाला मजलूमें कर्बला का मातम व जुलूसे अमारी के वार्षिक कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ हो चुकी है।

बताते चलेंकि प्रत्येक वर्ष मोहर्रम माह की 11 तारीख को टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पकरी खास में जुलूसे अमारी का भव्य आयोजन होता है। 11 वीं मोहर्रम अर्थात 18 जुलाई की सुबह 09 बजे मजलिस का कार्यक्रम होगा और उसके बाद सबीह ताबूत, जुल्जना (दुलदुल) व अमारी का जुलूस बरामद होगा।जुलुस उपरांत स्थानीय व बाहरी अंजुमनों नौहाख्वानी व सीनाजनी की जाएगी। जुलूसे अमारी का संचालन मौलाना किरदार मेंहदी करेंगे। अमारी में शामिल होने वालों के लिए नज़रे मौला (भोजन) की व्यवस्था भी पूर्व वर्षो की तरह किया गया है। कार्यक्रम में मौलाना रईस हैदर, मौलाना कुमैल अब्बास, मौलाना मुनव्वर हुसैन, मौलाना नुरुल हसन आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे और अंजुमन ज़ाफ़रिया रजिस्टर्ड मुस्तफाबाद, अंजुमन ज़फरिया कदीम मुस्तफाबाद, अंजुमन नुरुल इस्लाम करीमपुर, अंजुमन अब्बासिया फैज़ाबाद, अंजुमन, अंजुमन शमशीरे हैदरी पकरी आदि अपने अपने अंदाज में नौहखावनी व सीनाजनी करेंगे।
बहरहाल पकरी खास में आगमी 18 जुलाई लो आयोजित होने वाले मजलूमें कर्बला का मातम व जुलूसे अमारी की तैयारियां तेज़ हो चुकी है।

अन्य खबर

🚩 रामोत्सव के लिए जन-जन को न्योता: लोहिया भवन में जुटने का आह्वान, संबोधित करेंगे चंपत राय

🇮🇳 “एक शाम भारत के नाम” : टांडा में देशभर के शायरों का जमावड़ा, दानिश आज़ाद होंगे मुख्य अतिथि

कसीम अशरफ का इस्तीफा मंज़ूर लेकिन ‘बड़ी जिम्मेदारी’ का भी संकेत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.