WhatsApp Icon

दबंगई के बल पर दिनदहाड़े नीम व शीशम के हरे पेड़ को काट कर उठा ले गए दबंग

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में बुधवार को दिनदहाड़े कुछ दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की निजी भूमि पर कब्जे की नियत से घुसपैठ कर पेड़ों की चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।


पीड़ित भूमि स्वामी मोहम्मद अहमद के अनुसार उसकी भूमि गाटा संख्या 481 पर बुधवार को करीब सुबह 11:48 बजे राम प्रताप यादव पुत्र कोमल निवासी लाभापार, राज बहादुर यादव पुत्र चनई यादव निवासी अरई, आलोक सिंह निवासी लाभापार, विपिन सिंह, गुड्डु सिंह सहित कुछ अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ काटने के औजारों के साथ पहुंचे और उसकी जमीन में जबरन प्रवेश कर गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने चोरी की नियत से लगभग दस वर्ष पुराने शीशम और नीम के पेड़, जिनकी कीमत लगभग पचास हजार रुपये आंकी जा रही है, काटकर ट्रॉली में लाद लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उसने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने मामले की वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य के साथ थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.