WhatsApp Icon

छठ पूजा के उपरांत पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर (गोपाल सोनकर जलालपुर) छठ महापर्व के समापन के अगले दिन बुधवार को पूरे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस दिन को गौमाता के पूजन और सेवा के लिए समर्पित माना जाता है। प्रातःकाल से ही भक्तजन गौशालाओं और अपने घरों में गायों की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते दिखे।


विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्रा और जिला पर्यावरण समिति के सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं का एक दल नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला, जमौली पहुंचा। यहां उपस्थित सभी भक्तों ने विधिवत गौ पूजन किया और गायों को गुड़, चना, हरा चारा व फल अर्पित किए।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे केशव प्रसाद श्रीवास्तव और आदित्य मिश्रा ने कहा कि “गौसेवा केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। मशीनीकरण के इस युग में गौवंश की सेवा से ही धरती और समाज की संतुलन शक्ति बनी रह सकती है।”

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!