WhatsApp Icon

विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म करने वाले को टाण्डा पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए अभियुक्त को जिला जेल भेज दिया है।


बताते चलेंकि गत 01 दिसम्बर की दोपहर लगभग 11 बजे मानसिक रोग से पीड़ित 22 वर्षीय युवती के साथ अधेड़ द्वार दुष्कर्म करने मामला प्रकाश में आया था। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने मंदबुद्धि युवती के परिवार की तरफ से मुकदमा अपराध संख्या 390/25 पर 65(2)(के) व 351(3) के तहत आरोपी अलीजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी अलीजान फरार हो गया था लेकिन कोर्ट में हाजिर होने के लिए पैसों का इंतज़ाम करने वो अपने गाँव आ रहा था कि मुखबिर की सूचना पर टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपी अलीजान पुत्र स्व. एहसान निवासी फूलपुर ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वो अक्सर उसको छेड़ता छूता था लेकिन वो किसी को कुछ नहीं बोलती थी और इसी का फायदा उठा कर मैं उसे 10 रुपया देकर इम्तियाज के निर्माणधीन मकान पर ले गया जहां उसके साथ गलत काम किया और यदि बीच इम्तियाज़ की पत्नी ने देख लिया तो मैं धमकी देते हुए भाग गया था।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.