WhatsApp Icon

डेढ़ वर्ष के मासूम आर्यन की माँ को ज़हर देकर सुलाया मौत की नींद, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: डेढ़ वर्ष के मासूम आर्यन की मां को उसके पति, ससुर, जेठ व जेठानी ने ज़हरीला पदार्थ खिला कर मौत की नींद सुला दिया है। पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


हंसवर थानाक्षेत्र के सैदपुर लेइवाडीह में नवविवाहिता रागिनी पुत्र लालता प्रसाद को ससुराल जनों द्वारा ज़हरीला पदार्थ खिला कर हत्या कर दिया गया है। उक्त आरोप मृतिका रागिनी के पिता लालता प्रसाद निवासी नारायणपुर प्रीतमपुर ने हंसवर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उसके सात पुत्रियां है लेकिन कोई पुत्र नहीं है और उसके पास कमाई का कोई साधन भी नहीं है। ललाट प्रसाद की बड़ी पुत्री ने अन्य पुत्रियों (छोटी बहनों) के विवाह की ज़िम्मेदारी उठाई थी जिसके कारण लालता प्रसाद ने अपनी सभी सम्प्पति बड़ी पुत्री को वसीयत कर दिया है। सबसे छोटी पुत्री रागिनी का तीन वर्ष पूरी धूमधाम के साथ विवाह हुआ जिससे डेढ़ वर्ष का आर्यन है। रागिनी का पति राधेश्याम बंगलौर रहते हुए अपनी अपनी पर मायके की सम्प्पति में हिस्सा लेने की ज़िद करता था और हिस्सा ना मिलने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। गत माह बंगलौर से वापस लौटे राधेश्याम ने अपनी पत्नी रागिनी की पिटाई भी किया था लेकिन मायके के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस तक नहीं गया। मृतिका के पिता का आरोप है कि पति राधेश्याम, ससुर राम अचल, जेठ मनीराम, देवर पतिराम तथा मनीराम की पत्नी वंदना ने मिलकर मासूम आर्यन की मां रागिनी को ज़हर दे दिया और हालत खराब होने पर घर और ही रखा था काफी देरी के बाद महामाया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां गुरुवार देर शाम में डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.