WhatsApp Icon

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर – मान्यता प्राप्त) नगर पालिका टाण्डा में कार्यरत 288 कर्मचारियों को निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं मिल सका है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों के मानदेय से संबंधित भुगतान फाइल अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा के स्तर पर लंबित है, जिसके कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। हालांकि, इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूत्र बताते हैं कि नगर पंचायत के 288 कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपने मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। समय पर भुगतान न होने से कई कर्मचारियों को उधार लेकर परिवार का खर्च चलाना पड़ रहा है जबकि विद्यालय खुलने से बच्चों की कॉपी किताब का अतरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। कर्मचारियों में इसको लेकर भारी नाराजगी है, लेकिन कार्रवाई के डर से अधिकांश कर्मचारी खुलकर अपनी बात रखने से बच रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि समय पर मानदेय मिलना उनका अधिकार है। भुगतान में लगातार हो रही देरी से आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र भुगतान जारी कराने की मांग की है।

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका है, उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

अन्य खबर

गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना पर टिकी निगाहें, विधायक राममूर्ति वर्मा समर्थकों संग सुबह से डटे!

अम्बेडकरनगर में नौकरी के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब! 22 कंपनियों ने खोला रोजगार का पिटारा, 809 का चयन

टांडा में प्रकाश पर्व की धूम, अखंड पाठ के समापन पर उमड़ी संगत; 29 अक्टूबर को होगा बड़ा धार्मिक आयोजन!

error: Content is protected !!