WhatsApp Icon

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Sharing Is Caring:

अयोध्या-फैजाबाद बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में अधिवक्ताओं ने दिखाई एकजुटता, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अम्बेडकरनगर: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे में कथित अनियमितताओं एवं चंदा चोरी के आरोपों को लेकर अयोध्या-फैजाबाद बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की गूंज अब अंबेडकरनगर तक पहुंच गई है। आंदोलन के समर्थन में जलालपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा एवं चंपत राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग का समर्थन किया।

बैठक में संयुक्त मंत्री विजय राव, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, अधिवक्ता सुनील सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि कानून की नजर में सभी समान हैं। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर दंड सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मौजूद रहकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!