WhatsApp Icon

वर्षों बाद बनी सीसी सड़क, चेयरमैन शबाना नाज़ की सराहना, धन्यवाद सभा में उमड़ा जनसमर्थन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 मुबारकपुर पूर्वी में वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क के स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण कराए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका चेयरमैन शबाना नाज़ का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन शबाना नाज़ ने फीता काटकर नवनिर्मित सीसी सड़क का विधिवत शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण के लिए चेयरमैन के प्रयासों की जमकर सराहना की और इसे जनहित में लिया गया सराहनीय कदम बताया। अपने संबोधन में चेयरमैन शबाना नाज़ ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है।

स्थानीय सभासद सहित नगर पालिका के कई अन्य सभासद, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पहले सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सीसी सड़क बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेज़ होगा।

धन्यवाद सभा के दौरान क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन शबाना नाज़ के नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की। उक्त मौके पर सभासद अब्दुल मजीद, अब्दुल माबूद एडवोकेट, मोहम्मद आरिफ, खालिद मियां, शकील ठेकेदार, सभासद घिसियावन मौर्य, सभासद अशरफ लाल बाल, सभासद अल्लाह बक्स, रज़ी अहमद, शाहिद बावर्ची, मो. इब्राहिम, अफजाल, अब्दुल्ला, ताज मोहम्मद, नजमुद्दीन, फरीद चाय वाले सहित स्थानीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.