अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सुन्थर (फुलवरिया) में ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप में भीषण भिड़ंत का समाचार प्राप्त हुआ है जिसमें ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसखारी की तरफ पिकअप संख्या यूपी 44 एएच 0111 आ रही थी जबकि ट्रैक्टर वाला उल्टे साइड से बड़ी रफ्तार में आ रहा था जिसके कारण दोनों में भिड़ंत हो गई और दोनों वाहन पलट गए। मौके पर पहुंचे बसपा नेता मो.कलाम शाह ने घायलों की मदद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हैं जिसमें ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।





