WhatsApp Icon

नहर किनारे लहूलुहान मिला युवक का शव, चेहरे पर वार से हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीतिव गांव के पास शुक्रवार सुबह नहर किनारे लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के चेहरे पर किसी भारी वस्तु या ईंट से कई वार किए गए प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान संजय पुत्र लल्लू, निवासी बीबीपुर, थाना बसखारी के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पहचान की आधिकारिक पुष्टि कराने के साथ ही परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों ने सुबह नहर किनारे शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!