WhatsApp Icon

नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने वाले पर दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा – विपरीत समुदाय का मामला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो दिन पूर्व नाबालिग बालिका को उसके रिश्तेदार के यहां से बहला फुसला के भगा ले जाने वाले विपरीत समुदाय के युवक के खिलाफ दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज ना किये जाने से आक्रोश व्याप्त है।


घटना टांडा कोतवाली व नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद बस्ती के एक गाँव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बालिका टांडा नगर में अपने रिश्तेदार के पास रहती थी जिसे संजय उर्फ मोनू पुत्र गंगाराम निवासी महुवापार जनपद बस्ती द्वारा गत 16 मार्च को बहला फुसला कर भगा ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने टांडा कोतवाली से मदद की गोहार लगाई लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कर अपनी पुत्री को सुरक्षित बरामद करने की गोहार लगा रहे हैं। मामला दो विपरीत समुदाय का होने के बावजूद पुलिस शिथिलता बरत रही है।

अन्य खबर

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

लाखों बुनकरों को राहत या फिर इंतजार! 28 जुलाई की बैठक में खुल सकती है फ्लैट रेट की किस्मत, मंत्री नंदी को सौंपा ज्ञापन

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.