WhatsApp Icon

एक सप्ताह पूर्व नाबालिग छात्रा को अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एक सप्ताह पूर्व विद्यालय से प्रवेश पत्र लेने गई नाबालिग छात्रा को अपहरण करने वाले पर टाण्डा कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसते हुए गिरफ़्तार कर लिया है।


परिजनों के अनुसार 20 फरवरी को टाण्डा नगर क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित एक विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने गई थी लेकिन नगर क्षेत्र के मेंहनिया निवासी रिसब निषाद पुत्र रवि निषाद द्वारा बहला फुसला कर भगा लिया गया। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 41/24 पर आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत रिसब निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किसी तरह वापस लौटी नाबालिग छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच का अपनी पीड़ा सुनाई। टाण्डा कोतवाली पुलिस का दावा है कि नाबालिग छात्रा का मेडिकल परीक्षण व मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जा रहा है तथा आरोपी रिसब निषाद को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

अन्य खबर

🚲 इस्तीफा, नाराज़गी और फिर!! विधायक के एक पत्र से 24 घंटे में यू-टर्न—सपा में कसीम अशरफ की कुर्सी पर क्या है ‘अंदरूनी पटकथा’

पुरानी सब्जी मंडी हटाने पर संग्राम: सपा विधायकों की DM से सीधी मुलाकात, विक्रेताओं की अहम निर्णायक बैठक आज

🚩 रामोत्सव के लिए जन-जन को न्योता: लोहिया भवन में जुटने का आह्वान, संबोधित करेंगे चंपत राय

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.