WhatsApp Icon

सब्जी मंडी में मोबाइल चोरों का आतंक – पलक झपकते ही गायब हो जाती है मोबाइल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सावधान ! अगर आप बसखारी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो आपका मोबाइल पलक झपकते ही गायब हो सकता है।


बसखारी सब्जी मंडी में जहां पर आए दिन मोबाइल में चोरी होने की शिकायत मिल रही है लेकिन बसखारी पुलिस चोरों को पकड़ने अथवा चोरी रोकने में असफल है। सब्ज़ी मंडी बसखारी में एक ही व्यक्ति की डेढ़ साल में चार मोबाइल में गायब हो चुकी है जिसकी एफआईआर लिखवाने के बाद भी अभी तक एक भी मोबाइल बरामद नही। हो सकी है। बीते 19 मार्च को मोबाइल चोरी होने पर पीड़ित लाल मोहम्मद निवासी संदहा थाना क्षेत्र बसखारी ने पुलिस अधीक्षक से भी मोबाइल चोरी के संबंध में न्याय की गोहार लगाई है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार बसखारी सब्जी मंडी से सब्ज़ी खरीदने वालों से लगातार मोबाइल चोरी हो रही हैं मगर आज तक बसखारी पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश नहीं किया है। जिससे मोबाइल चोरों के हौसले बुलंद है क्षेत्रीय लोगों की माने तो कभी भी बसखारी पुलिस की ड्यूटी बसखारी सब्जी मंडी में नहीं लगती है जिससे मनबढ़ मोबाइल चोर लगातार मोबाइल चोरी को अंजाम देते जा रहे हैं।

अन्य खबर

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

लाखों बुनकरों को राहत या फिर इंतजार! 28 जुलाई की बैठक में खुल सकती है फ्लैट रेट की किस्मत, मंत्री नंदी को सौंपा ज्ञापन

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.