WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच हुए विवाद में मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महामाया मेडिकल कालेज में दो दिन पूर्व छात्रों के दो गुट के बीच हुए जमकर विवाद के बाद अलीगंज पुलिस ने दोनों तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर डेढ़ दर्जन छात्रों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर में गत रविवार को दो गुटों के बीच में जमकर मारपीट हुई थी। एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र अरुण कुमार पुत्र लाल सिंह की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 90/24 पर अनीश चौधरी, वीरेंद्र कुमार धाकड़, शिवम गुप्ता व शिवम तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 452 व एससीएसटी एक्ट की धारा 3 (1) द के तहत मुक़दमा दर्ज किया तो दूसरी तरफ महामाया मेडिकल कालेज के एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र अनीश चौधरी पुत्र श्रवण कुमार की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 91/24 आईपीसी की धारा 147, 323, 342, 504 व 506 के तहत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बहरहाल महामाया मेडिकल कालेज में अध्ययनरत एमबीबीएस के छात्रों के बीच चल रहे विवाद के कारण अन्य छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है जिससे अभिभावकों में भी आक्रोश है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.