WhatsApp Icon

मौला अली के जन्मोत्सव पर आज रातभर सजेगी अकीदत की महफ़िल, 113वें जश्न व महफ़िल की तैयारी पूरी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खास गाँव में हज़रत मौला अली (अ.स.) के जन्मोत्सव के अवसर पर आज शुक्रवार को 113वां जश्न-ए-मौलूद (महफ़िल) का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह आयोजन अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो रात्रि 08 बजे से शुरू होकर नमाज़-ए-फ़ज्र तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना वसीहसन खान करेंगे। महफ़िल की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से होगी, जिसे कौसर जलालपुरी पेश करेंगे। वहीं, पूरे कार्यक्रम की निज़ामत अनीस जायसी द्वारा की जाएगी।


जश्न-ए-मौलूद में एक दर्जन से अधिक शायर शिरकत करेंगे, जो नात, मनक़बत और कलाम के माध्यम से हज़रत अली (अ.स.) की शान में अकीदत का नज़राना पेश कर श्रोताओं को जज़्बाती और रूहानी माहौल से सराबोर करेंगे।
अंजुमन शमशीर ए हैदरी के अनुसार, महफ़िल में रूहानी माहौल के बीच भाईचारे, अमन और इंसाफ़ का संदेश दिया जाएगा।
अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इसका उद्देश्य हज़रत अली (अ.स.) की शिक्षाओं को आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखते हुए कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उक्त महफ़िल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना नैय्यर जलालपुरी, मौलाना रज़ी बिसवानी जौनपुरी, मौलाना शम्स तबरेज़, मौलाना बेताब हल्लौरी, नफीस हल्लौरी, फैय्याज राय बरेलवी, सागर बनारसी, सबरोज़ कानपुरी, अनवर, मुनव्वर जलालपुरी, हैदर गोंडवी, मुनाजिर मेरठी, नज़र सुल्तानपुरी, रेहान जलालपुरी आदि मौला अली (अ.स.) की शान में अकीदत का नज़राना पेश करेंगे।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.