WhatsApp Icon

मतदाता सूची में शनिवार व रविवार को संसोधन अथवा बढ़ावा सकते हैं नाम

Sharing Is Caring:

09 एवं 10 मार्च को प्रत्येक मतदान बूथों पर बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाएंगे मतदाता सूची में दर्ज नाम

मतदाता सूची से छूटे हुये अर्ह व्यक्ति फार्म-6 भरकर दर्ज करा सकते है मतदाता सूची में नाम

अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 09 एवं 10 मार्च को जपनद के प्रत्येक बूथ पर सम्बन्धित बीएलओ एवं सुपरवाइजर पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची में अब तक दर्ज नाम को पढ़कर मतदाताओं/ग्रामीणो को सुनाया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के सभी मतदताओं से अपील करते हुये कहा है कि अपने सम्बन्धित बूथ पर मतदाता व ग्रामीण पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम किन्ही कारणो से मतदाता सूची में दर्ज नही है तो मौके पर बीएलओ फार्म-6 प्राप्त कर उसमें अपना समस्त विवरण भरकर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा कि अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिये व चेक करने के लिये 09 व 10 मार्च 2024 को अपने मतदान सेंटर पर अवश्य जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को को निर्देशित करते हुये कहा है कि दिनांक 09 व 10 मार्च को जिन विद्यालयों को पोलिंग सेंटर बनाया गया है, उन विद्यालयों को समय से खुलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुये कहा कि उपरोक्त तिथियो में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बीएलओ एवं सुपरवाइजरो को यह सुनिश्चित कराये कि अपने से सम्बन्धित बूथो पर समय से पहुंचकर उपस्थित जन सामान्य को मतदाता सूची पढ़कर सुनायी जाये। उन्होने कहा जन सामान्य से अपील करते हुये कहा कि जिन पात्र व्यक्तियो का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है वे उपरोक्त दोनो तिथियो में प्रातः बजे से अपरान्ह 02 दो बजे तक अपने बूथ पर पहुंचकर फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रति विधान सभा के एक बूथ का कुल पांच बूथों की निर्वाचक नामावली का टेबल टाप एक्सरसाइज किया गया।

अन्य खबर

सिस्टम में गरीब की जान सबसे सस्ती: मासूम अंशिका की मौत पर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुलिस बल तैनात

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.