WhatsApp Icon

प्रधानमंत्री के आह्वान पर मंदिरों परिसरों पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान – टाण्डा हनुमानगढ़ी पर भी चला अभियान

Sharing Is Caring:

 


अंबेडकरनगर: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मन्दिर में विराज होने की भव्य दिव्य लोकार्पण के सुअवसर पर जनपद के छोटे बड़े मंदिरों व देवालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भाजपा नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में बृहद स्वच्छता अभियान मकर संक्रान्ति पर्व रविवार से शुरू हो गया है।


टाण्डा नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी पर टाण्डा उपजिलाधिकारी सचिन यादव व नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया जहां आरआई राकेश गौरव, सफाई निरीक्षक मो.अहमद व सुहैल अहमद, सभासद राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने विधान सभा क्षेत्र जलालपुर के जीवत मण्डल की ग्राम पंचायत एदिलपुर एवम विधान सभा अकबरपुर के शिव बाबा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,बाबा ओम प्रकाश गोस्वामी,प्रधान दिनेश चौधरी,मनीष गौतम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान शुरू करने के बाद कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के सुअवसर पर स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छ भारत और दिव्य भारत की जो परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है उसे हम सभी को पूरी तरह से पूरा करना चाहिए। कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हम सभी के जीवन को पूर्णता प्रदान करता है। कहा कि 500 वर्षों की साधना एवम प्रतीक्षा के पश्चात यह अलौकिक क्षण आया है। 14 जनवरी मकर संक्रान्ति पर्व से लेकर 22 जनवरी को मन्दिर के लोकार्पण तक भाजपा कार्यकर्ता जनपद के मंदिरों और देवालयों में बृहद स्वच्छता अभियान,रंग रोगन और साज सज्जा का कार्य करेंगे।जिनमें भाजपा के पदाधिकारी/जन प्रतिनिधि भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि मकर संक्रान्ति के दिन रविवार को मन्दिर/मठ में चलाए गए स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह,युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,जिला मंत्री संजय सिंह,शिव पूजन राजभर,डाक्टर संतोष सिंह,रमेश यादव,अभिमन्यु अग्रहरि,सत्य वर्धन पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,महेंद्र प्रताप वर्मा,अनुराग जायसवाल,सुभाष वर्मा,अमरजीत मौर्य,शशि द्विवेदी,कुलदीप अग्रहरि आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

🏆 न्यू ताज कप 2026 का धमाकेदार समापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.