अम्बेडकरनगर: मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी के दौरान जमकर विवाद हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली के बॉर्डर पर स्थित सम्मनपुर थानाक्षेत्र के आस्थाबाद गाँव में दो पक्षों के बीच गुटका खा कर थूकने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। उक्त खूनी खेल में शैलेश पुत्र झिंगुरी की मौत होने एवं 09 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दो पक्षों के बीच जमकर हुए खूनी संघर्ष की सूचना पर कई थानों से पुलिस बल पहुंच कर हालात को काबू में कर लिया है।




